जयपुर (व्हाट्सएप- 6367472963). होली के अवसर पर चित्रकूट मार्ग स्थित गोदारा फार्म पर रंगोत्सव के तहत बाबा एसकेजे ज्वैलर्स की ओर से फाग महोत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। फाग महोत्सव में शेखावाटी के कलाकारों ने होली के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बाबा एसकेजे ज्वेलर्स के एमडी मधुसूदन शर्मा ओर उनके स्टॉफ ने फाग महोत्सव में आए हुए अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया। फाग महोत्सव में वैद्य विशम्भर लाल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कोषाध्यक्ष सीए एमएल शर्मा, मालवीय अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक से प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश पदाधिकारी महेश शर्मा सहित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, बिजनेसमैन, उद्योगपति और राजनेताओं ने शिरकत की।
उल्लेखनीय है कि रंग पंचमी का उत्सव 8 मार्च 2026, रविवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न देवालयों में रंगोत्सव मनाया जाएगा!
बाबा एसकेजे ज्वैलर्स का रंगोत्सव मनाया, रंग पंचमी रविवार को!
प्रेषित समय :22:03:23 PM / Sat, Mar 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

