बिहार: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू ज्वाइन किया, कहा- पापा के काम को आगे ले जाऊंगा

बिहार: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू ज्वाइन किया, कहा- पापा के काम को आगे ले जाऊंगा

प्रेषित समय :16:48:00 PM / Sun, Mar 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को छ्वष्ठ की सदस्यता ली. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई. ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया. पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए.

निशांत ने कहा, मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा. मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा. राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है. बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें.

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे. इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी ऑफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए. जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी. कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे. बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे.

10 मार्च से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे नीतीश

बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च तक चलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगडिय़ा, बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-