टी-20 वर्ल्डकप फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया, संजू, अभिषेक-ईशान की भी फिफ्टी

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया, संजू, अभिषेक-ईशान की भी फिफ्टी

प्रेषित समय :20:52:04 PM / Sun, Mar 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अहमदाबाद. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए. यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है. पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है.

ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं. इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक-सा लगा दिया.

भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड

- टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए. जोकि टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम के सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है.
- भारतीय टीम ने टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जोकि 2024 वर्ल्ड कप में बना था.
- सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-