Rail News : जबलपुर-अजमेर दयोदय, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस इन तारीखों को रहेगी प्रभावित

Rail News : जबलपुर-अजमेर दयोदय, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस इन तारीखों को रहेगी प्रभावित

प्रेषित समय :13:13:53 PM / Wed, Mar 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मई महीने में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन के मुताहिबक उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पमरे के जबलपुर व भोपाल मंडल से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेल प्रशासन के अनुसार इस कार्य के कारण मई माह में जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस व भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी, कई अन्य ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बदला जाएगा.

दयोदय का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही जाएगी. इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी.

गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई और 12 से 15 मई तक अजमेर के स्थान पर जयपुर से चलेगी.

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को कुल 7 फेरे रद्द रहेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को 7 फेरे निरस्त रहेगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा, गति और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-