जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने क्षेत्र के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से पुलिस ने 19 लाख 77 हजार रुपए के सोने व चांदी के जेवर बरामद किए है. पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यू मंगलधाम सोसायटी नागपुर निवासी गीताजंलि सतनामी 9 मार्च को बाबाटोला ठक्करग्राम अपने मायके आई थी. यहां से अपनी नानी के घर रांझी चली गई. देर रात चोरों ने ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने तीन युवकों क ी गतिविधियों के बारे में पता चला.
जिसपर पुलिस ने करोंदा नाला अधारताल क्षेत्र में दबिश देते हुए सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी को को पकड़ा. जो टेडीनीम क्षेत्र में आशाबाई नामक महिला के घर में किराए से रहता था. पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ की तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बाबाटोला ठक्करग्राम स्थित घर में चोरी करना स्वीकार लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवर बरामद किए. आरोपियों को पकडऩे में हनुमानताल टीआई सुभाषचंद्र बघेल, एसआई रविन्द्र डुडवा, महेन्द्र बेन, राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक सादिक अली, अजय डबराल, वीरेन्द्र, आरक्षक ब्रजेश त्रिपाठी, महेन्द्र पाल, आदिल, महिला आरक्षक दीक्षा पाण्डे, शिवानी, नंदनी की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपियों से बरामद किए गए जेवर-
-सोने के जेवर वजनी 11 तोला 08 ग्राम
-चांदी के जेवर वजनी 1 किलो 313 ग्राम
-कुल कीमत लगभग 19 लाख 77 हजार रुपए
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी-
-सोयल उर्फ तिलकधारी पिता प्रदीप उर्फ पंचम चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी सुरेश नाटी के घर के सामने आशा बाई का किराये का मकान टेडीनीम हनुमानताल
-विमल पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 47 वर्ष निवासी बाबा टोला जानकी दास मंदिर पुल के पास हनुमानताल
-शिवम उर्फ सिब्बू पिता मल्लू चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी राजाराम वकील के घर के पास थाना हनुमाताल

