एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान पहिया निकला, नोज गियर टूटा, 133 लोग सवार थे

एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान पहिया निकला, नोज गियर टूटा, 133 लोग सवार थे

प्रेषित समय :17:38:19 PM / Wed, Mar 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बैंकॉक. थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई. विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया. फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी.

थाई अखबार के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह फ्लाइट तय समय से पहले फुकेट पहुंच गई थी. विमान का निर्धारित लैंडिंग का समय सुबह 11:40 था, लेकिन यह 11:24 बजे ही उतर गया. बताया जा रहा है कि विमान की लैंडिंग काफी तेज हुई, जिसकी वजह से उसके आगे वाले लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा. पहिया अलग हो जाने की वजह से विमान तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका.

रनवे पर सफेद पाउडर भी दिखाई दे रहा है, जिसे आमतौर पर एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम सुरक्षा के लिए छिड़कती है, ताकि अगर ईंधन लीक हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके. रनवे पर सफेद पाउडर भी दिखाई दे रहा है, जिसे आमतौर पर एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम सुरक्षा के लिए छिड़कती है, ताकि अगर ईंधन लीक हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके. नोज गियर (सामने का लैंडिंग गियर) को नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है. हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया अलग हो गया, जिससे उसका हिस्सा टूट गया या मुड़ गया.

एअर इंडिया बोला- नोज व्हील में दिक्कत आई

एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्थिति को जल्दी काबू में कर लिया. विमान में सात क्रू सदस्य, 131 यात्री और दो बच्चे सवार थे. इस घटना के बाद फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया ताकि विमान को हटाया जा सके और रनवे की सुरक्षा जांच की जा सके.

एयरपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एएक्स 938 हैदराबाद से फुकेट आई थी. यह विमान बोइंग 737-800 था. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी. नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-