Rail News: सोमनाथ एक्सप्रेस के आगमन/प्रस्थान समय में बदलाव, इस स्टेशन पर अब ये होगी टाइमिंग

Rail News: सोमनाथ एक्सप्रेस के आगमन/प्रस्थान समय में बदलाव, इस स्टेशन पर अब ये होगी टाइमिंग

प्रेषित समय :17:17:20 PM / Fri, Mar 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा सुचारु परिचालन एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया इटारसी एवं गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ वाया कटनी मुड़वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है.

ये है टाइमिंग

गाडी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया इटारसी ट्रेन को 02 अप्रैल से अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन का निर्धारित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे की बजाय अब उज्जैन रेलवे स्टेशन का संशोधित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:45/23:55 बजे रहेगा.

गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया कटनी मुड़वारा ट्रेन को 03 अप्रैल से अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन का निर्धारित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे की बजाय अब उज्जैन रेलवे स्टेशन का संशोधित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:45/23:55 बजे रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-