जबलपुर में फ्लाई ओवर से गिरकर युवक की हृदय विदारक मौत

जबलपुर में फ्लाई ओवर से गिरकर युवक की हृदय विदारक मौत

प्रेषित समय :18:19:10 PM / Wed, Mar 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है. यहां पर फ्लाई ओवर से गिरे युवक की मौत हो गई. युवक को रानीताल पेट्रोल पम्प-हनुमान मंदिर के बीच गिरते देख लोगों में चीख पुकार मच गई. फ्लाई ओवर से गिरने की यह पहला घटनाक्रम सामने आया है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक चंचला बाई कालेज वाली लाइन से ऊपर की ओर जा रहा था, इस दौरान वह ऊपर पहुंचकर गिर गया, लोगों ने युवक को गिरते देखा तो चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. इस बीच कुछ लोगों युवक को खून से लथपथ देखा तो उठाकर नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे.

जहां पर डाक्टरों ने इलाज शुरु कर दिया लेकिन युवक की उपचार के दौरान ही मौत हो गई. बताया गया है कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने आसपास खड़े लोगों से पूछताछ कर शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-