जबलपुर के करदाताओं को बड़ी राहत, बिना सरचार्ज टैक्स जमा करने का अंतिम मौका 31 मार्च तक, निगम ने तेज किया विशेष वसूली अभियान

जबलपुर के करदाताओं को बड़ी राहत, बिना सरचार्ज टैक्स जमा करने का अंतिम मौका 31 मार्च तक, निगम ने तेज किया विशेष वसूली अभियान

प्रेषित समय :19:23:47 PM / Thu, Mar 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नगर निगम ने शहर के करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया टैक्स बिना अधिभार (सरचार्ज) के जमा करने का अंतिम अवसर दिया है. यह विशेष सुविधा 31 मार्च तक ही उपलब्ध रहेगी. वित्तीय वर्ष के अंत को देखते हुए निगम ने शहरभर में वसूली अभियान तेज कर दिया है.

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के विकास कार्यों के लिए समय पर टैक्स वसूली बेहद जरूरी है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बिना सरचार्ज का लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें.

बैठक में राजस्व विभाग के साथ-साथ जल, स्वास्थ्य, बाजार, कॉलोनी सेल व भवन शाखा को भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी विभागों को 31 मार्च तक तय लक्ष्य पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा गया है. निगमायुक्त ने साफ किया कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिम्मेदारी में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

शहर विकास में होगा उपयोग-

निगम प्रशासन के अनुसार टैक्स से प्राप्त राशि का उपयोग शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क सुधार व अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा. समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाहए सहायक आयुक्त शिवांगी महाजनए आनंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-