जबलपुर में महिला से 2.27 करोड़ रुपए की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 50 प्रतिशत निवेश पर 500 प्रतिशत रिर्टान का लालच देते रहे

जबलपुर में महिला से 2.27 करोड़ रुपए की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 50 प्रतिशत निवेश पर 500 प्रतिशत रिर्टान का लालच देते रहे

प्रेषित समय :15:41:53 PM / Thu, Mar 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में महिला के साथ दो करोड़ 27 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपियों को साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले तीनों आरोपी हरियाणा के पानीपत और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के रहने वाले हैं. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर निवासी एक महिला को प्रतिदिन 5 प्रतिशत और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया गया. आरोपियों ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर 2 करोड़ 27 लाख रुपए की ठगी की. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर कई करंट अकाउंट खुलवाए. इन खातों के जरिए ठगी की रकम अलग.अलग खातों में ट्रांसफर की गई.

एक खाते से 20 लाख रुपए साथियों को भेजे गए. आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को नागपुर केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जबलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया. वह पहले से नागपुर और मुंबई के साइबर फ्रॉड मामलों में आरोपी है. अन्य आरोपी रोहित भगोरिया और तरुण की निशानदेही पर उसकी संलिप्तता सामने आई. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं. अनजान लोगों या सोशल मीडिया ग्रुप से निवेश सलाह न लें. केवल ैम्ठप् रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें और संदिग्ध मामलों की सूचना हेल्पलाइन 1930 या साइबर सेल को दें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-