जबलपुर के पनागर में जमीनी विवाद पर भतीजे ने भांजे की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर के पनागर में जमीनी विवाद पर भतीजे ने भांजे की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रेषित समय :20:48:54 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के  पनागर थानान्तर्गत टिकारी गांव में रहने वाले एक ही परिवार के भांजे और भतीजे में जमीन के विवाद पर मारपीट हो गई. भतीजे ने लाठी से भांजे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने भतीजी बहू की निशानदेही पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोप में दिलीप सिंह गौंड, कूडन मोहल्ला, कटंगी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में श्याम सिंह गौंड़ निवासी ग्राम टिकारी ने सूचना दी कि सुबह लगभग 6 बजे भतीजी बहू ज्योति ने बताया कि कल रात लगभग 1 बजे भनेज सुनील सिंह गौड एवं भतीजे दिलीप सिंह गौड का जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. दिलीप ने लाठी से सुनील के साथ मारपीट की है. सुनील घायल अवस्था में अपने घर मे पडा हुआ है. सुनील के घर पहुंचा तो देखा कि सुनील बिस्तर पर लेटा था. सुनील बताया कि दिलीप ने मुझे कल लाठी डंडे से मारा है. जिससे दोनों पैर पीठ में चोट है. दोनों पैरों की पिंडली के पास से खून निकल रहा है.

उसने सुनील को पानी पिलाया. सुनील की हालत ठीक नहीं लगी तो उसने गांव के कोटवार प्रमोद दाहिया के पास जाकर एम्बुलेंस को सूचना दिलवाया. सुनील को एम्बुलेंस से इलाज हेतु पनागर अस्पताल ले कर गये. प्रारम्भिक उपचार बाद सुनील को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौंड़ की मृत्यु हो गयी.

विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किये एवं आरोपी दिलीप गौंड अपने खेत में छिपा होने की सूचना पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर आरोपी दिलीप सिंह को पकडा. दिलीप ने पूछताछ पर सुनील के साथ लाठी से मारपीट करना स्वीकार किया. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-