जबलपुर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलवाने वालोंं की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, 26 लोग गिरफ्तार

जबलपुर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलवाने वालोंं की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, 26 लोग गिरफ्तार

प्रेषित समय :19:58:31 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलवाने और शराब बेचने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को धरदबोचा. इनके कब्जे से बीयर, देशी-विदेशी और कच्ची शराब जब्त की है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर के सार्वजनिक जगहों पर यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चोरी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली पर सख्ती बरती है. नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों के द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-