AIRF/WCREU के लंबे संघर्ष का परिणाम मिला, रनिंग स्टाफ के KM एवं ALK भत्ते की दरों में बढ़ोत्तरी, रेलवे बोर्ड ने जारी किये आदेश

AIRF/WCREU के लंबे संघर्ष का परिणाम मिला, रनिंग स्टाफ के KM एवं ALK भत्ते की दरों में बढ़ोत्तरी, रेलवे बोर्ड ने जारी किये आदेश

प्रेषित समय :20:21:10 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कोटा/जबलपुर. ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन का लंबा संघर्ष आज परिणाम के रूप में फलीभूत हुआ. रेलवे बोर्ड ने फेडरेशन की लंबित मांग पर 20 मार्च शुक्रवार आदेश जारी कर रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते और एएलके की दर को बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए.

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ता 50त्न से अधिक हो जाने पर कर्मचारियों के अन्य भत्ते की दर बढ़ा दी गई थी लेकिन रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाले किलोमीटर भत्ते एवं ए एल के भत्ते की दर में संशोधन नहीं किया गया था जिससे देश भर का रनिंग स्टाफ आक्रोशित था. फेडरेशन और यूनियन ने भी इसके लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन किए तथा देश भर के रनिंग स्टाफ ने लाल झंडे के बैनर तले आर पार की लड़ाई का ऐलान किया था.

एआईआरएफ के महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा ने लगातार रेलवे बोर्ड और रेलमंत्री जी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और इसे बोर्ड से अग्रेषित करवाया लेकिन सरकार के वित्त विभाग की मंजूरी मिलने में काफी विलंब हो रहा था जिस पर भी सरकार पर लगातार दबाव बनाकर इसे वित्त मंत्रालय से स्वीकृत कराया गया . कल कॉम मिश्रा जी ने देश भर के रनिंग स्टाफ को उनके संघर्ष की सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए आदेश जारी होने की बात कही थी.

जिसके परिणाम स्वरूप आज बोर्ड द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए है. जिससे रेलवे में कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के विभिन्न संवर्ग तथा सहायक लोको पायलट वर्ग के लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे. आदेश जारी होने पर यूनियन के सहायक महामंत्री कॉम नरेश मालव, सहायक मंडल सचिव बी एन शर्मा, लोको शाखा अध्यक्ष कॉम उदय प्रकाश मीणा के नेतृत्व मे रनिंग स्टाफ ने यूनियन ऑफिस आकर महामंत्री कॉम मुकेश गालव और फेडरेशन की लीडरशिप का आभार जताते हुए हर्ष व्यक्त किया. ये आदेश 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-