रेल न्यूज: पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे के मध्य इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर एवं सतना होकर चलेगी

रेल न्यूज: पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे के मध्य इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर एवं सतना होकर चलेगी

प्रेषित समय :19:42:43 PM / Sun, Mar 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-

पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01431 पुणे से गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 17 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे स्टेशन से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी रात 21:00 बजे, पिपरिया 22:10 बजे, नरसिंहपुर 23:05 बजे, पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्यरात्रि 00:40 बजे, कटनी 02:45 बजे, मैहर 04:10 बजे, सतना 06:00 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए शनिवार एवं बुधवार को रात में 19:05 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुँचेगी. (04 सेवाएं)

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से पुणे स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गाजीपुर सिटी स्टेशन से भोर 04:20 बजे प्रस्थान कर सतना 17:30 बजे, मैहर 17:58 बजे, कटनी 18:50 बजे, मदनमहल 21:10 बजे, नरसिंहपुर 21:43 बजे, पहुँचकर अगले दिन पिपरिया मध्यरात्रि 00:08 बजे, इटारसी 01:50 बजे और सोमवार एवं शुक्रवार को सायं 16:20 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी. (04 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे.
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर एवं औंडि़हार जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-