जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में महिला बंदियों के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. जिसके तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना सिखाया जा रहा है.
स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रोफेसर शुभांकर ने बताया कि प्रशिक्षण में महिला बंदियों को समोसा, आलू वड़ा, दाल वड़ा, चटनी और वड़ा जैसे लोकप्रिय स्नैक्स बनाना सिखाया जा रहा है. इसके अतिरिक्तए बर्फी, लड्डू और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयां भी तैयार करना सिखाया जा रहा है. प्रोफेसर शुभांकर ने बताया कि ये सभी व्यंजन भारतीय बाजार में अत्यधिक मांग वाले हैं. इस कौशल विकास से महिलाओं को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन पाएंगी. इस कार्यक्रम में फूड मैनेजमेंट से जुड़े लेक्चरर प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं.
जेल प्रशासन के सहयोग से चुनिंदा महिला बंदियों को इस पहल में शामिल किया गया हैए ताकि वे अपनी रिहाई के बाद रोजगार प्राप्त कर सकें या अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें. वरिष्ठ जेल अधीक्षक अखिलेश कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में महिला बंदियों के लिए दो प्रकार के कोर्स चलाए जा रहे हैं. इनमें एक फैशन डिजाइनर कोर्स और दूसरा कुकिंग कोर्स शामिल है. यह पहल महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-
-to-Jalpari-Road:-Open-for-traffic..jpg)
