जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। हाल ही में मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले सात वाहनों को पकड़ा और उनके दस्तावेजों की जांच की।
थाना प्रभारी उमेश गोहलानी के अनुसार पकड़े गए वाहन मुख्य रूप से निर्माण सामग्री की आपूर्ति में लगे थे। जांच के दौरान सभी वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए। लेकिन नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करना स्वयं में यातायात नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के उल्लंघन से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमों का सख्ती से पालन कराना जरूरी है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी, जिससे कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला था। लेकिन बाद में फिर से लापरवाही बढ़ गई। इसी को देखते हुए अब विभाग ने साफ किया है कि नो एंट्री में प्रवेश करने वाले हर वाहन पर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा और नियम तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सख्ती के दौरान लोग नियमों का पालन करते हैंए लेकिन ढील मिलते ही उल्लंघन बढ़ जाता है। ऐसे में इस बार अभियान को निरंतर चलाकर दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की तैयारी की गई है।
जबलपुर में नो एंट्री में घुसे सात वाहन पकड़े गए, पुलिस ने शुरु किया अभियान
प्रेषित समय :19:03:03 PM / Mon, Mar 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


:-Body-Found-in-Post-Office-Restroom;-Jabalpur-Train-Ticket-Recovered-from-Youth..jpg)


