जबलपुर में नगर निगम की जन-सुनवाई में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर कमिश्नर के पास पहुंची युवती, मचा हड़कम्प

जबलपुर में नगर निगम की जन-सुनवाई में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर कमिश्नर के पास पहुंची युवती, मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :18:42:20 PM / Tue, Mar 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. नगर निगम में आज चल रही जनसुनवाई में उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब एक युवती नियुक्ति पत्र लेकर सीधे नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंच गई. निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने नियुक्ति पत्र  देखा तो वह फर्जी था. पूछताछ में युवती ने कमिश्नर को बताया कि उससे उक्त नियुक्ति के नाम पर 20 हजार रुपए भी लिए गए हैं. कमिश्रर ने तत्काल अधिकारियों के साथ युवती को ओमती थाना एफआईआर कराने के लिए भेज दिया.

चर्चाओं में यह बात सामने आई है कि जन सुनवाई में नगर निगम कमिश्रर रामप्रकाश अहिरवार एक एक कर लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण कर रहे थे. तभी एक युवती उनके पास पहुंची और नगर निगम में नौकरी करने का नियुक्ति पत्र थमा दिया. कमिश्नर के पूछने पर युवती ने कहा यह ज्वाइनिंग लेटर है, जिसे देखने से स्पष्ट पता चल रहा था कि यह नगर निगम आफिस से जारी नहीं हुआ है, किसी ने फर्जी लेटर दिया है. युवती ने बताया कि उससे 20 हजार रुपए लेकर यह नियुक्ति पत्र दिया गया है.

निगम के अधिकारियों ने समझाया कि किसी ने धोखाधड़ी की है, एफआईआर दर्ज कराएं. इससे अन्य लोगों को भी जालसाजों से बचाया जा सकेगा. इस घटनाक्रम को लेकर दोपहर के बाद से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा, आखिर किसने युवती को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया है. यह किसी बाहरी शख्स की हरकत है या फिर निगम से जुड़े किसी व्यक्ति का काम है. हालांकि युवती ने अधिकारियों के साथ ओमती थाना पहुंचकर शिकायत दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-