जबलपुर में हेड पोस्ट ऑफिस-पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कम्प, पहुंचा बम स्क्वाड

जबलपुर में हेड पोस्ट ऑफिस-पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कम्प, पहुंचा बम स्क्वाड

प्रेषित समय :16:14:35 PM / Wed, Mar 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने से आज दोपहर हड़कम्प मच गया. धमकी के बाद पूरे परिसर को अलर्ट पर रख दिया गया. यहां तक कि खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व बम स्क्वाड मौके पर पहुंच गए थे.

बताया गया है कि आज दोपहर 12.15 बजे के लगभग पोस्ट ऑफिस अधीक्षक को एक ईमेल मिला, जिसमें कुछ ही देर में आफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस धमकी भरे मैसेज के आने की खबर जैसे ही कर्मचारियों को लगी तो हड़कम्प मच गया. यहां तक कि कई कर्मचारी काम छोड़कर बाहर आ गए. अधिकारियों ने मेल आने की खबर तत्काल पुलिस अधिकारियों व कंट्रेाल रुम को दी. इसके बाद बम स्क्वाड व अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने  हेड पोस्ट ऑफिस के सभी विभागोंए पार्सल सेक्शन और पासपोर्ट कार्यालय में करीब एक घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया.

हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. जिसके बाद धमकी को फर्जी माना गया. खबर है कि धमकी भरे मेल में मध्य प्रदेश के अन्य जोन के पासपोर्ट कार्यालयों को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. एक घंटे की जांच के बाद जब कोई भी विस्फोटक नहीं मिला तो कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली. अब पुलिस अधिकारी ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गए है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-