देवघर. झारखंड में देवघर बाबा मंदिर में लगे दानपेटियों को गिनती के लिए खोला गया. इस दौरान दान की गयी राशि व अन्य सामान का मिलान कड़ी सुरक्षा के बीच किया है. इस दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आयी है. इस दौरान लाखों का भारतीय रुपया, अमेरिकी डालर, यूरो, नेपाली रुपया के साथ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद किया गया है. बरामद किए गए एक पाकिस्तानी करंसी का मूल्य 100 रुपया बताया जाता है.
जानकार बताते हैं ये पहला मौका है जब बाबा मंदिर की दानपेटी में पाकिस्तान का करंसी मिला है. इसकी बरामदगी के बाद यहां की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. अंदर ही अंदर अब इसकी जांच भी शुरु हो रही है.
अब तक का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
बताया जाता है कि पिछले बार 9 जनवरी को दानपेटी खोला गया था. उसके बाद से लेकर अब तक का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई पाकिस्तान के पासपोर्ट पर इस दौरान बाबा मंदिर पूजा करने तो नहीं था. ये भी संभव है कि कोई कभी पाकिस्तान गया हो और उसके पास वहां का नोट था जिस उसने लाकर दानपेटी में डाल दिया. लेकिन चूंकि मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है इस कारण सुरक्षा व खुफिया विभाग की टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हे.
पिछले दिनों गाजियाबाद में पकड़ाए थे संदिग्ध युवक-युवती
जानकारी हो कि पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद जिले से संदिग्ध युवक व युवती को पकड़े गए थे. मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान उनके पास से देवघर बाबा मंदिर का फोटो व वीडियो मिला है. उनके द्वारा यहां की रेकी किए जाने की आशंका है.
बाबा मंदिर की सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत
बाबा मंदिर की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं. मंदिर में लोग मोबाइल, थैला, बैग व अन्य सामान लेकर आसानी से घुस जाते हैं. हर दिन लोग बाबा मंदिर के गर्भगृह के अंदर का वीडियो व फोटो खींचकर उसे इंटरनेट मीडिया में अपलोड करते रहते हैं. ऐसे में ये मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रश्नचिन्ह उठाता है.
सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेने की जरूरत
वहीं अगर बात करें तो देश के कई प्रतिष्ठित मंदिरों में कोई भी सामान अंदर ले जाने की मनाही है. वहां न तो मोबाइल व न ही कोई बैग लेकर अंदर जा सकता है. यहां तक की कलम तक को बाहर रखवा लिया जाता है. वहीं मंदिर में हर आने व जाने वाले की कड़ी सुरक्षा जांच की जाती है. जांच के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी रहते हैं. मेटल डिटेक्टर डोर व स्कैनर की व्यवस्था की गयी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

