जबलपुर-पुणे, जबलपुर-बांद्रा, रीवा-मुंबई ट्रेन अब स्पेशल नहीं रहीं, रेलवे ने रेगुलर किया, नंबर भी बदला

जबलपुर-पुणे, जबलपुर-बांद्रा, रीवा-मुंबई ट्रेन अब स्पेशल नहीं रहीं, रेलवे ने रेगुलर किया, नंबर भी बदला

प्रेषित समय :16:46:59 PM / Fri, Mar 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर है. काफी समय से बहुप्रतीक्षित मांगें कुछ स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर चलाने का निर्णय लिया गया है. इसमें जबलपुर-पुणे, जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस व रीवा-सीएसएमटी (मुंबई) ट्रेन शामिल है. स्पेशल का तमगा अलग होने के साथ ही इन तीनों ट्रेनों का नंबर भी बदला जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि जबलपुर-पुणे, जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस व रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने के लिए लगातार मांग की जाती रही है. यात्रियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इन ट्रेनों को रेगुलर किये जाने की मांग विभिन्न मंचों से की जाती रही. जिस पर रेलवे बोर्ड ने निर्णय ले लिया है. अब उक्त तीनों ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने का निर्णय. कर लिया गया है.

ये हैं ट्रेनें और उनका बदला नंबर

 रेल मंत्रालय ने निम्नलिखित ट्रेनों को रेगुलर शुरू करने की मंजूरी दे दी है:, जिनमें गाड़ी संख्या 20154/20153 रीवा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (02187/02188 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल), 20161/20162 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (02132/02131 जबलपुर - पुणे स्पेशल) और 20163/20164 बांद्रा (ट)-जबलपुर एक्सप्रेस (02133/02134 जबलपुर - बांद्रा ट) शामिल हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-