IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते 2 हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी

IPL : चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते 2 हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी

प्रेषित समय :13:23:47 PM / Sat, Mar 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 28 मार्च को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी इस सीजन के पहले चार मैच मिस कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन या उर्विल पटेल को सौंपी जा सकती है।

इन मैचों में नहीं खेल पाएंगे धोनी

30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स- चेन्नई सुपर किंग्स
3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स- पंजाब किंग्स
5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- चेन्नई सुपर किंग्स
11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स

धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके के लिए सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है, खासकर नेतृत्व और फिनिशिंग के मामले में। टीम की गहराई और रणनीति की इस दौरान कड़ी परीक्षा होगी।

गौरतलब है कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह लगातार आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सभी 14 मैच खेले थे और 135 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। साथ ही, उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली थी, जब ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए थे। 44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाडिय़ों में शुमार हैं। यदि वह इस सीजन में वापसी करते हैं, तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाडिय़ों में शामिल हो जाएंगे। फिलहाल, सीएसके को अपने सबसे बड़े आइकन के बिना शुरुआती दौर से गुजरना होगा और सबकी नजरें इस पर रहेंगी कि टीम उनकी गैरमौजूदगी में कैसा प्रदर्शन करती है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-