जबलपुर. जबलपुर के सिहोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में करीब 2 लाख 14 हजार 200 रुपए कीमत की शराब 54 हजार 500 रुपए नकद और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई है.
थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पौड़ा से सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी-21.जेडजी 7413 में शराब लोड कर दो लोग कटनी की ओर जा रहे थे. जिसपर एनएच-30 स्थित खुड़ावल मोड़ के पास घेराबंदी की गई और कार को रोका गया. कार में सवार अभय सिंह उर्फ विवेक ठाकुर व ऐजाज अहमद से पूछताछ की गई. दोनों आरोपी भट्टा मोहल्ला कटनी के निवासी हैं.
तलाशी लेने पर कार में 24 पेटी अंग्रेजी शराब मिलीए जिसमें विभिन्न कंपनियों की बोतलें और पाव शामिल थे. आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह शराब ग्राम पौड़ा की दुकान से खरीदी थी और अवैध रूप से कटनी ले जा रहे थे. पुलिस ने शराब, नकदी और लगभग 12 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

