जबलपुर : रेल मंडल में 24 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, मंडल रेल प्रबंधक ने उज्जवल भविष्य की कामना की

जबलपुर : रेल मंडल में 24 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, मंडल रेल प्रबंधक ने उज्जवल भविष्य की कामना की

प्रेषित समय :17:54:04 PM / Mon, Mar 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में 31 मार्च को माह मार्च-2026 के कुल 24 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में आज 30 मार्च सोमवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में श्री बृजकिशोर पाठक, श्री सुखदेव, श्री सुनील कुमार मिश्रा, श्री विद्याभूषण त्रिपाठी एवं श्री उमाशंकर साहू शामिल हैं. इस अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनकी दीर्घ एवं समर्पित सेवा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं. साथ ही, इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समस्त भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया.

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनी कांत साहू, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) श्री वरुण चतुर्वेदी, मंडल अभियंता श्री आकाश तिवारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-