बिहार : सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है अगला कदम

बिहार : सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है अगला कदम

प्रेषित समय :11:48:07 AM / Mon, Mar 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कल एमएलसी पद से रिजाइन कर दिया है. 

बता दें कि नीतीश और नवीन दोनों ही नेता अब राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे. वहीं बिहार में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है. पिछले कई दिनों से कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. जल्द ही नीतीश सीएम पद से इस्तीफा देंगे और बिहार को नया चीफ मिनिस्टर मिलेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश ने 29 शब्दों में भेजा इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने अपना त्याग पत्र 29 शब्दों में भेजा है. जिसे विजय चौधरी और रूरुष्ट संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे. वहीं कल रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार क्चछ्वक्क के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे लेकर संजय सरावगी विधानसभा पहुंच गए हैं. अब बिहार के यह दोनों दिग्गज नेता उच्च सदन में देखने को मिलेंगे

नीतीश कुमार करेंगे दिल्ली की राजनीति

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए हैं. अब जल्दी ही नीतीश सीएम पद से भी रिजाइन करने वाले हैं. इसको लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बिहार के भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा तेज हो गई है. क्योंकि नीतीश बाबू अब सेंट्रल की राजनीति करेंगे. नीतीश राज्यसभा में जाने के बाद वो उन गिने-चुने नेताओं की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद इन चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-