गुजरात: सूरत में दर्दनाक अग्निकांड, इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

गुजरात: सूरत में दर्दनाक अग्निकांड, इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

प्रेषित समय :17:40:45 PM / Tue, Mar 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सूरत. गुजरात के सूरत से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां लिंबायत क्षेत्र की मीठी खाड़ी के पास स्थित एक रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें एक बच्चा और महिलाएं शामिल हैं, बुरी तरह झुलस गए. अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान सभी पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया.

शुरुआती जांच और अधिकारियों के बयानों के अनुसार, यह परिवार साड़ी बनाने और संग्रहण का काम करता था. घर के भीतर लगभग 10 टन साडिय़ां रखी हुई थीं. पूर्व मेयर दक्षेशभाई मावानी ने बताया कि घर इतना छोटा था कि साडिय़ों के ढेर के बीच चलने-फिरने तक की जगह नहीं थी. बड़ी मात्रा में कपड़ों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली और घना धुआं भर गया.

धुएं से घुटा दम

दमकल विभाग के अधिकारियों का संदेह है कि इन मौतों का मुख्य कारण आग से झुलसना नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटना है. मृतकों में शाहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष), शबीना रमज़ान अली अंसारी (28 वर्ष), परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष), हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष), शुभान रमज़ान अली अंसारी (4 वर्ष) शामिल हैंय

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-