मुंबई. शेयर बाजार में बुधवार 1 अप्रैल को तेजी रही. सेंसेक्स 1,187 अंक की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 348 अंक की बढ़त है, ये 22,679 के स्तर पर पहुंच गया. बैंकिंग, मीडिया और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही.
तेजी के 2 मुख्य कारण
मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के संकेत: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है.
ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनियाभर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. आज एशिया के सभी प्रमुख बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. इससे पहले अमेरिकी बाजार भी तेजी में बंद हुए थे.
क्रूड 1 प्रतिशत घटकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आया
आज कच्चा तेल करीब 1 प्रतिशत नीचे हैं. ये 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे.
30 मार्च को बाजार में थी गिरावट
इससे पहले 30 मार्च को सेंसेक्स 1636 अंक की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 488 अंक की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद था
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

