कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढऩे से जबलपुर में नाश्ता महंगा, समोसे के दाम भी बढ़े

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढऩे से जबलपुर में नाश्ता महंगा, समोसे के दाम भी बढ़े

प्रेषित समय :19:00:22 PM / Wed, Apr 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. अमेरिका.इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जबलपुर के स्थानीय बाजारों में नाश्ते के सामान महंगे हो गए हैं. हाल के दिनों में गैस और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से दुकानदारों की उत्पादन लागत बढ़ी है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ा है.

दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल गैस की कमी और महंगे ईंधन के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं. समोसे का दाम 10 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए करना पड़ा है. वहीं जलेबी का भाव 240 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपए प्रति किलो हो गया है. उनका कहना है कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण इंडक्शन स्टोव का उपयोग करना पड़ रहा है. इसकी कम क्षमता के कारण छोटी कड़ाही में बार-बार बैच बनाना पड़ता है. जिससे बिजली खपत और समय दोनों बढ़ते हैं.

अधिकतर कोयले का उपयोग कर रहे हैं. किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर 195 रुपए महंगा हो गया है. यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर के रेट 60 रुपए बढ़ाने के 25 दिन बाद 1 अप्रैल से की गई है. प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट को जरूरत का 9 प्रतिशत सिलेंडर ही मिल रहा है. इससे कई होटल-रेस्टोरेंट का मेन्यू बदल गया है. गैस के रेट बढऩे से खाना भी महंगा होगा. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-