जबलपुर: सदर में कटंगा के लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश मांस के अवशेष मिलने से आक्रोश, विहिप-बजरंग दल ने किया हंगामा

जबलपुर: सदर में कटंगा के लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने गोवंश मांस के अवशेष मिलने से आक्रोश, विहिप-बजरंग दल ने किया हंगामा

प्रेषित समय :21:47:41 PM / Wed, Apr 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर के कैंट थाना अंतर्गत कटंगा टीवी टावर के समीप स्थित लिटिल वर्ल्ड स्कूल के सामने बुधवार 1 अप्रैल को गोवंश के अंग के अवशेष मिलने से हड़कंप व आक्रोश फैल गया. मौके पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी, प्रदर्शन शुरू कर दिया. कल (2 अप्रैल) हनुमान जयंती है, जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही मौके पर कैंट सीएसपी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला.

पुलिस ने अंग अवशेषों को अपनी सुरक्षा में लेते हुए जांच के लिए भेजा गया. विश्वहिंदू परिषद -बजरंग दल ने नितेश पारस सहित अन्य कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोमांस फेंककर क्षेत्र का माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. लिहाजा पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जाए. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-