रेल न्यूज: कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को 04 घंटे रि-शेड्यूल एवं मार्ग परिवर्तित किया, 2 अप्रैल से 12 मई तक रहेगी प्रभावित

रेल न्यूज: कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को 04 घंटे रि-शेड्यूल एवं मार्ग परिवर्तित किया, 2 अप्रैल से 12 मई तक रहेगी प्रभावित

प्रेषित समय :16:45:08 PM / Thu, Apr 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के कानपुर-लखनऊ खंड में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस (गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार) एवं गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस (सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार) ट्रेनें दिनांक 02.04.2026 से 12.05.2026 तक (कुल 41 ट्रिप) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 04 घंटे रि-शेड्यूल रहेगी और साथ ही मार्ग परिवर्तित होकर गंतव्य को जाएगी.

प्रारंभिक तिथियों से 04 घंटे रि-शेड्यूल

गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस का कोटा स्टेशन से प्रस्थान समय 18:10 बजे की बजाय अब रात्रि 22:10 बजे निर्धारित किया गया है.

प्रारम्भिक तिथियों से मार्ग परवर्तित ट्रेन

गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल -प्रयागराज जंक्शन- मिर्जापुर- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित किया जा रहा है.

इस दौरान दोनों गाड़ियों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी अस्थायी रूप से निरस्त:-

गाड़ी संख्या 13238 के लिए उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन एवं वाराणसी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.
गाड़ी संख्या 13240 के लिए लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर जंक्शन एवं वाराणसी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-