जबलपुर के रांझी में साइबर ठगी का शिकार हुए वृद्ध, बैंक अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ है, एकाउंट से उड़ गए 3.48 लाख रुपए

जबलपुर के रांझी में साइबर ठगी का शिकार हुए वृद्ध, बैंक अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ है, एकाउंट से उड़ गए 3.48 लाख रुपए

प्रेषित समय :18:28:09 PM / Thu, Apr 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रांझी क्षेत्र में रहने वाले वृद्ध रमेशसिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए, बैंक  अपडेट के नाम पर भेजे गए फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही वृद्ध का मोबाइल फोन हैक हो गया. कुछ देर बाद उनके खाते से 3.48 हजार रुपए निकाल लिए गए. वृद्ध रमेश ङ्क्षसह ने इस मामले की शिकायत रांझी थाना पहुंचकर की है.

पुलिस के अनुसार नानक नगर हनुमान मंदिर के पास रांझी निवासी रमेश सिंह उम्र 61 वर्ष के व्हाट्सएप पर बैंक ऑफ इंडिया के लोगो वाली एक पीडीएफ आई थी. पीडीएफ में बैंक के न्यू वर्जन एप का लिंक दिया गया था. रमेश सिंह ने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया और लगातार ओटीपी के मैसेज आने लगे. इसके बाद रमेशङ्क्षसह के बैंक ऑफ इंडिया खाते से अलग-अलग किश्तों में 25-25 हजार रुपए, 1 लाख रुपए, 49 हजार 500 रुपए, 49 हजार 600 रुपए व 88 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए.

इसके अलावा एक अन्य बैंक ऑफ इंडिया खाते से भी रकम निकाली गई. बाद में उनके खाते से दो बार में 49 हजार 552 रुपए भी निकाल लिए गए. इस तरह साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से कुल 3 लाख 48 हजार 124 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली. लगातार एकाउंट से रुपए निकाले जाने के मैसेज आने से घबराकर परिजनों को बताया, इसके बाद थाना रांझी पहुंचकर पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-