ट्रम्प ने कहा, ईरान पर जीत हासिल की, उनकी सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता नहीं किया तो पाषाण युग में पहुंचा देंगे

ट्रम्प ने कहा, ईरान पर जीत हासिल की, उनकी सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता नहीं किया तो पाषाण युग में पहुंचा देंगे

प्रेषित समय :16:15:26 PM / Thu, Apr 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को ईरान जंग में जीत मिली है. साथ ही चेतावनी दी कि अमेरिका 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेगा.

ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल.ड्रोन क्षमता और नौसेना खत्म हो गई है. सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है. इस सैन्य अभियान का अहम मकसद पूरा होने वाला है. ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका, ईरान को यानी पाषाण काल में भेज देगा. हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर है. उन्होंने यह भी माना कि लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है, लेकिन कहा कि यह युद्ध जरूरी है.

उन्होंने कहा यह आपके बच्चों और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य में निवेश है. ट्रम्प ने ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की मांग की जबकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें समझौते की जरूरत नहीं है.  उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर कहा कि इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दूसरे देशों को लेनी चाहिए. हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि होर्मुज खोले बिना कोई समझौता नहीं होगा.

ईरान में 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला-

ईरान की राजधानी तेहरान में 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान को निशाना बनाया गयाए जिससे इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमनपोर ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला बताया. उन्होंने कहा कि यह संस्थान 1920 में स्थापित हुआ था और देश के मेडिकल रिसर्च और दवा विकास में इसकी अहम भूमिका रही है.

ईरान युद्ध पर रूस-मिस्र की बैठक आज-

ईरान युद्ध को लेकर आज रूस और मिस्र के बीच अहम बैठक होने जा रही है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअट्टी से मुलाकात करेंगेए जिसमें मिडिल ईस्ट के हालात और ईरान संघर्ष पर चर्चा होगी. क्रेमलिन के मुताबिक इस बैठक में क्षेत्रीय तनाव, युद्ध के हालात और कूटनीतिक समाधान के विकल्पों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी. साथ ही दोनों देशों के आपसी संबंध भी एजेंडे में शामिल हैं.

रूस बोला, ईरान युद्ध खत्म कराने को तैयार-

ईरान युद्ध के बीच रूस ने कहा है कि वह इस संघर्ष को खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में हैं. पेसकोव ने कहा कि रूस ऐसी किसी भी पहल में योगदान देने को तैयार हैए जिससे मौजूदा सैन्य टकराव को जल्द शांति की दिशा में बदला जा सके. उन्होंने बताया कि रूस स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पडऩे पर कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकता है. रूस की इस पेशकश को क्षेत्र में शांति बहाल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

नॉर्वे में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन-

ईरान युद्ध के बीच नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए. ईरानी मीडिया के मुताबिकए प्रदर्शनकारी एम्बेसी के बाहर जुटे और युद्ध के खिलाफ नारे लगाए. लोग अमेरिका-इजराइल की सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.

ईरान ने कहा, अमेरिका हमारे एडवांस हथियारों को छू भी नहीं पाया

अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसके एडवांस हथियार अब भी सुरक्षित हैं और दुश्मन उन्हें छू भी नहीं पाया है. ईरान की खातम अल-अनबिया हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाया गयाए वे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नहीं थे. असली सैन्य उत्पादन और एडवांस हथियारों के केंद्र ऐसी जगहों पर हैं, जिनकी जानकारी दुश्मन को नहीं है. ईरान ने कहा कि उसकी सैन्य क्षमता अभी सामने नहीं आई है और वह जरूरत पडऩे पर अपनी असली ताकत दिखा सकता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर कर दिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-