Rail News : जबलपुर से अयोध्या के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना होकर 13-13 ट्रिप चलेगी

Rail News : जबलपुर से अयोध्या के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना होकर 13-13 ट्रिप चलेगी

प्रेषित समय :14:00:52 PM / Fri, Apr 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 13-13 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।

जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से शाम 19:40 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:10 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर  22:10 बजे, सतना 22:50 बजे, अगले दिन मानिकपुर जंक्शन मध्यरात्रि 00:28 बजे, प्रयागराज छिवकी 02:15 बजे, मिर्जापुर 04:00 बजे, वाराणसी 07:05 बजे, जौनपुर जंक्शन 08:30 बजे पहुँचकर और बुधवार को अयोध्या धाम जंक्शन 11:25 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन अयोध्या धाम जंक्शन से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर जौनपुर जंक्शन 16:00 बजे, वाराणसी 17:10 बजे, मिर्जापुर 19:45 बजे, प्रयागराज छिवकी 21:30 बजे, पहुँचकर अगले दिन मानिकपुर जंक्शन मध्यरात्रि 00:23 बजे, सतना 01:50 बजे, मैहर 02:15 बजे, कटनी 04:35 बजे, सिहोरा रोड 05:20 बजे और गुरुवार को जबलपुर 06:45 बजे पहुंचेगी।

रेलयात्री इस स्पेशल ट्रेन कि बुकिंग 04 अप्रैल 2026 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-