दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, सतना मानिकपुर के बीच रेल मार्ग 2 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित, 10 ट्रेनें प्रभावित

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, सतना मानिकपुर के बीच रेल मार्ग 2 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित, 10 ट्रेनें प्रभावित

प्रेषित समय :20:26:57 PM / Sun, Apr 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सतना/चित्रकूट. सतना-मानिकपुर के बीच बड़ा हादसा बच गया. चलते-चलते मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई. इससे गार्ड ने चालक को तुरंत जानकारी दी. ट्रेन के रुकने से मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया. यह घटना उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अंतर्गत हुई है.

मालगाडी की कंपलिंग टूटने से दो हिस्सों मे ट्रेन बंट गई है. मुम्बई-हावडा रेल मार्ग 2 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा. जानकारी के अनुसार रविवार 5 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर मालगाड़ी की कंपलिंग टूट गई. इससे मानिकपुर से निकली सारनाथ ट्रेन आउटर पर और काशी एक्सप्रेस ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर खड़ी है. इस घटना से लगभग दस ट्रेनों का आवागमन बाधित है. मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय ने बताया कि नैनी प्रयागराज से तकनीकी टीम को बुलाया गया है. मानिकपुर से तकनीकी टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-