जबलपुर शहर में 6 अप्रैल को सायंकाल एवं 7 अप्रैल को दोनों समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

जबलपुर शहर में 6 अप्रैल को सायंकाल एवं 7 अप्रैल को दोनों समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

प्रेषित समय :21:28:53 PM / Sun, Apr 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद नगर टैंक में डक फुट बैंड 600 एम.एम. के बदलने का कार्य किया जाना है. जिसके चलते आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को सायंकाल एवं दिनांक 7 अप्रैल 2026 को  दोनों समय आनंद नगर टैंक से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी.

उक्त अति महत्वपूर्ण कार्यो के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-