मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, जबलपुर से नागपुर ले जा रहे थे

मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, जबलपुर से नागपुर ले जा रहे थे

प्रेषित समय :17:38:54 PM / Mon, Apr 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। सिवनी की छपारा पुलिस ने सोमवार सुबह मवेशी तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक पिकअप को जब्त कर उसमें क्रूरतापूर्वक भरे गए चार मवेशियों को मुक्त कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद भागने का प्रयास कर रहे तस्करों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
                                पुलिस के अनुसार एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे पाए गए, जिन्हें गोशाला भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अशफाक (38) निवासी बोरदई, अर्जुन यादव (34) निवासी मलरा और सौरभ यादव (22) निवासी मलरा के रूप में हुई है। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इन मवेशियों की तस्करी जबलपुर से नागपुर की ओर कर रहे थे। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-