अनिल मिश्र/ रांची
झारखंड के रामगढ़ जिले में हेसला क्षेत्र के अरगड्डा मोड़ के पास स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में आज सोमवार सुबह तड़के फर्नेस फटने से भीषण धमाका हुआ, जिसमें नौ मजदूर बुरी तरह झुलस गए. वहीं घायलों में सात की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें रांची के देवकमल अस्पताल रेफर किया गया है. दरअसल यह घटना यह घटना सुबह छह बजे के करीब हुई. जबकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों में भारी आक्रोश है. लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं . वहीं जिला प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और प्रबंधन को घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है.
वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम ब्लास्ट के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे जब इस प्लांट में काम चल रहा था, तभी अचानक फर्नेस में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.इस हादसे के तुरंत बाद सभी नौ घायलों को रांची रोड स्थित द होप हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, घायल मजदूरों में से सात की हालत बेहद नाजुक है, जो 60 से 90% तक पूरी तरह झुलस चुके हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को रांची स्थित देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
हादसे में झुलसे मजदूरों की पहचान अखिल राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, पंडित जी उर्फ राजू झा, छोटू साव और सुरेश बेदिया के रूप में हुई.इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थानीय लोगों का विरोध जारी है. वहीं रामगढ़ के एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को नई दिल्ली भी भेजा जा सकता है.फिलहाल सभी का इलाज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में किया जा रहा है. जिसमें सात की हालत बहुत ही नाजुक है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


