जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया में देर रात ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया. घटना द्वार क्रमांक-3 के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया. यहां तक कि कुछ देर के लिए आवाजाही रुक गई थी.
कर्मचारियों के अनुसार मगरमच्छ सड़क के बीच में बैठा था, जिससे वे कुछ दूरी पर रुक गए. संख्या बढऩे पर मगरमच्छ वहां से हटने लगा. भागने के दौरान मगरम'छ पास लगी जाली में फंस गया. काफी देर तक प्रयास के बावजूद वह खुद को जाली से बाहर नहीं निकाल सका. निर्माणी परिसर के दोनों ओर बड़े तालाब हैं, जिनका उपयोग जल संग्रहण के लिए होता है.
जानकारी के अनुसार, परियट जलाशय से पाइपलाइन के जरिए आए मगरमच्छ इन तालाबों में पहुंच गए और समय के साथ उनका आकार बढ़ गया. घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई. कर्मचारियों ने बताया कि मगरमच्छ अक्सर एक तालाब से दूसरे तालाब में जाने के लिए सड़क का उपयोग करते हैं. घटना के बाद कर्मचारियों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

