जबलपुर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के तहत कार्य करते हैं. जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं. कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई संस्था है, उसकी कोई विचारधारा नहीं. आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगगत हितों की कीमत पूरे देश ने वर्षों तक चुकाई है.
श्री यादव ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है. कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किया है कि कांग्रेस पार्टी की दो पीढिय़ां भी माफी मांगें तो भी कम है. भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया. जन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ का गठन किया गया थाए हम आज भी उसी विचारधारा को लेकर देश और जनता की सेवा कर रहे हैं. मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज अजेय पार्टी बनी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है. ऐसे में आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी सरकार की जनहितैषी, जनकल्याणकारी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत भी किया.
कांग्रेस की वजह से जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की अपनी स्वयं की कोई विचारधारा नहीं है. देश की आजादी के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय जब वाराणसी में काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना करा रहे थे. तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर को लेकर क्या कर रहे थे, देश जानता है. कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण केसर की क्यारी वाली धरती जम्मू.कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया. डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधानए दो प्रधान और दो निशान का विरोध करते हुए आदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की. वर्ष 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया.
कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है. वर्षों पहले देश के सर्वोच्च न्यायालय से तीन तलाक को लेकर फैसला दिया था. लेकिन कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने न्यायालय के फैसले के तहत मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की बजाय तुष्टिकरण करने लगी. तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कानून में संशोधन कर मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तीन तलाक को लेकर सख्त कानून बनाकर देश की लाखों मुस्लिम बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया है.
भाजपा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलने का कार्य कर रही-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहा कि भाजपा पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को प्रतिपादित करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की जिंदगी संवारने का कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारें लोगों का जीवन संवारने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन देने के साथ गरीबों को पक्के आवास, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, पीने के लिए नल से शुद्ध जल, गांव-बस्ती तक पक्की सड़कों का जाल फैलाने का कार्य कर रहे हैं. हम लोग देश की धरती को भी भारत माता कहते हैं. मध्यप्रदेश की सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने के साथ नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे रही है.
सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं- राकेश सिंह-
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है. कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है. भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धि गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाएं.
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांव.बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयराज पटैरिया, सुरेश देशपाण्डे, आनंद बर्नाड, राजकुमार मेहता, गोकुल केसरवानी, सत्यप्रकाश खरे, विजय बर्मन, वीरेन्द्र गिरी गोस्वामी, कमल गुमास्ता एवं रामप्रकाश गर्ग का सम्मान किया.
कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता रहे उपस्थित-
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, जिला प्रभारी आलोक संजर, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पाण्डेय, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, मनोरमा पटेल,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज मंचासीन रहे.
इसके अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री विनोद गोंटिया, शरद अग्रवाल पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, नंदनी मरावी, नीलेश अवस्थी, पूर्व महापौर प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, सदानंद गोडबोले, रानू तिवारी, स्वाति गोडबोले, महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दाहिया, रंजीत पटेल,रुपेश पटेल, संजय यादव के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

