जबलपुर में तुलसीपीठाधिश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का सीएम मोहन यादव ने लिया आर्शीवाद

जबलपुर में तुलसीपीठाधिश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का सीएम मोहन यादव ने लिया आर्शीवाद

प्रेषित समय :18:34:05 PM / Wed, Apr 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पदम विभूषण तुलसीपीठाधिश्वर परमपूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साकेत वाटिका गौरीघाट में महाराज जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया.

उल्लेखनीय है कि समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में श्रीराम का आयोजन अवधपुरी गौरीघाट में किया गया है. पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखार बिन्द से विगत 5 अप्रैल से प्रारम्भ हुई श्रीराम कथा का आज चतुर्थ दिवस था. चुंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कथा में शामिल होना था परन्तु कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण मुख्यमंत्री जी महाराज जी से भेंट करने उनके विश्राम स्थल पर पहुंचे.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साकेत वाटिका आगमन पर समरसता सेवा संगठन द्वारा उनकी आगवनी एवं भव्य स्वागत किया गयाए साथ ही संगठन के सदस्यों ने समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन की अगुवाई एवं डॉ जितेंद्र जामदार, पं रोहित दुबे, अखिल मिश्रा, गुलशन मखीजा, धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया. इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह,  सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई,  अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-