रेल न्यूज: इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन नैनी स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होगी

रेल न्यूज: इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन नैनी स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होगी

प्रेषित समय :18:03:53 PM / Wed, Apr 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन ने उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 (लाइन संख्या 17) पर अधोसंरचनात्मक   कार्यों हेतु  कुल 40 दिनों (दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक) का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. जिसके चलते गाड़ी संख्या 11273/11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन के टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन एवं समय-सारिणी में पुनर्निर्धारण किया गया है.

यात्रा प्रारंभ तिथि से टर्मिनल में अस्थायी परिवर्तन

1- ट्रेन संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी दैनिक ट्रेन 24 अप्रैल से 02 जून 2026 तक प्रयागराज छिवकी के बजाय अब यह परिवर्तित टर्मिनल नैनी तक जाएगी. नैनी रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे पहुँचेगी.

2- ट्रेन संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी दैनिक ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 03 जून तक प्रयागराज छिवकी के बजाय अब यह परिवर्तित टर्मिनल नैनी से प्रारम्भ होगी. नैनी रेलवे स्टेशन पर प्रस्थान समय रात 21:00 बजे रहेगा.

ट्रेन संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी ट्रेन के समय में परिवर्तन

 टर्मिनल परिवर्तन के कारण गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी दैनिक ट्रेन का पुनर्निर्धारण किया गया है. यह गाड़ी 25 अप्रैल 2026 से 03 जून 2026 तक नैनी से मानिकपुर तक अब संशोधित समयानुसार चलेगी. अन्य मार्ग के स्टेशनों पर समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

ये है संशोधित समय सारिणी

नैनी रेलवे स्टेशन से रात 21:00 बजे प्रस्थान कर इरादतगंज 21:15 बजे, जसरा 21:24 बजे, मदरहा 21:33 बजे, लोहगरा 21:42 बजे, शंकरगढ़ 21:54 बजे, मझियारी 22:06 बजे, बरगढ़ 22:15 बजे, कटइयाडंडी 22:24 बजे, डभौरा 22:35 बजे, पनहाई 22:49 बजे एवं मानिकपुर जंक्शन 23:12 बजे पहुँचेगी. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-