जबलपुर/भोपाल. राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिवों की तर्ज पर स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को संंभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है. यह अधिकारी रेंज स्तर पर पदस्थ आईजी के अलावा संभागों की कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे.
डीजी वरुण कपूर को भोपाल, उपेंद्र जैन को उज्जैन तथा स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है. यह व्यवस्था प्रदेश में यूसीसी लागू करने के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले के बाद प्रभावी की गई है. गृह विभाग द्वारा यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारियों के बीच प्रदेश के सभी संभागों में डीजीए स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है. दरअसल मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यूसीसी लागू करने को लेकर सीएम ने गृह विभाग को निर्देश दिए.
यूसीसी का वर्ग विशेष की ओर से विरोध होना तय है और आने वाले दिनों में कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ेगा. इसलिए गृह विभाग ने रेंज में पदस्थ आईजी के ऊपर संभागीय स्तर पर एडीजीए स्पेशल डीजी और डीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है. जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कामों की समीक्षा के सुपरविजन और मॉनिटरिंग के लिए यह दायित्व सौंपे गए हैं. इसमें पहले से इंदौरए ग्वालियरए रीवा संभाग के लिए आईपीएस अफसरों को संभागीय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है. इन संभाग में पहले से मौजूद अधिकारी भी अपना काम करते रहेंगे. इसके अलावा सात संभागों के लिए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

