जबलपुर. एमपी के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से लेकर पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव तक कई विषयों पर खुलकर बात की. देर रात वे इंदौर के लिए रवाना हो गए.
इस मौके पर उन्होने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच है, लेकिन अमेरिका इसमें बिल्ली की भूमिका निभा रहा है. उन्होंने इसे बिल्ली-बंदर की कहानी से जोड़ते हुए कहा कि जैसे दो बंदरों की लड़ाई में बिल्ली तराजू लेकर बैठती है और दोनों तरफ से रोटी खाती जाती है, उसी तरह अमेरिका इस संघर्ष में अपना फायदा देख रहा है, जबकि असली पक्ष लड़ते रह जाते हैं.
विजयवर्गीय ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की स्थिति ऐसी है कि ईरान और इजराइल दोनों ही भारत को अपना मित्र मानते हैं. उन्होंने कहा कि यह सफल कूटनीति का उदाहरण है कि वैश्विक तनाव के बीच भी भारत दोनों देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए हुए है.
बंगाल चुनाव को लेकर दावा-
बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों पर भी बड़ा दावा किया. विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार भाजपा न केवल चुनाव जीतेगी, बल्कि राज्य में सरकार भी बनाएगी. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो यहां रहते हैं, लेकिन देश के प्रति वफादारी नहीं रखते. उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील करते हुए कहा कि समय के साथ ऐसे लोगों में भी समझ आएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

