रेलवे ने कई जोनों में नये जीएम की नियुक्ति की पमरे की जिम्मेदारी दिलीप कुमार सिंह को मिली

रेलवे ने कई जोनों में नये जीएम की नियुक्ति की पमरे की जिम्मेदारी दिलीप कुमार सिंह को मिली

प्रेषित समय :16:11:17 PM / Thu, Apr 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे बोर्ड ने 8 अप्रैल गुरुवार को देश के कई रेल जोनों में नये महाप्रबंधकों की नियुक्ति की है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे में नया महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह को  नियुक्त करने का आदेश जारी किया है.

भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार सिंह इससे पहले रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक, सतर्कता के पद पर कार्यरत थे. वे जल्द ही जबलपुर पहुंचकर अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे. अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले दिलीप कुमार सिंह से रेलवे के कामकाज में गुणात्मक सुधार की अपेक्षा की जा रही है.

इन जोनों में इनकी नियुक्ति

वेस्टर्न रेलवे मुंबई में रामाश्रय पांडे, सेंट्रल रेलवे मुंबई में राजीव श्रीवास्तव, ए अनंत को साउथ वेस्टर्न रेलवे हुबली, राम कृष्ण को माडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली, अनिल कुमार जैन को साउथ ईस्टर्न रेलवे कोलकाता का जीएम नियुक्त किया गया है. इसके अलावा आर मोहनराजा को रेलवे बोर्ड का सचिव व गीतिका पांडे को एडीशनल मेंबर प्लानिंग रेलवे बोर्ड नियुक्त किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-