एमपी: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान नाव पलटने से 10 श्रद्धालु डूबे, सभी को निकाला, दो गंभीर

एमपी: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान नाव पलटने से 10 श्रद्धालु डूबे, सभी को निकाला, दो गंभीर

प्रेषित समय :16:43:11 PM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

खंडवा. मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में शुक्रवार को नर्मदा नदी में नाव पलटने से झारखंड के रहने वाले 10 श्रद्धालु डूब गए. जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है. जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की वजह नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान नाव का अचानक एक चट्टान से टकराना बताया गया है.

52 लोग झारखंड से दर्शन करने आए थे

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना दोपहर 12 बजे की है. तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नवीन घाट के पास हादसा हुआ है. नाव में झारखंड के रांची का परिवार था, जो करीब 52 लोगों का जत्था लेकर ओंकारेश्वर आया हुआ था. सभी लोग अलग-अलग घूम रहे थे. इसी दौरान 10 लोग नाव में सवार होकर ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की तरफ जा रहे थे.

इसी बीच नवीन घाट के पास नाव एक चट्टान से टकरा गई. टक्कर लगने से 225 नंबर की लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया.  जिससेे उसमें पानी भर गया, जिससे नाव पलट गई. नाव में सवार सभी 10 लोग डूब गए. मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला. इनमें 8 लोगों की हालत ठीक है. दो लोग ज्यादा पानी निगल चुके थे, उनके फेफड़ों में पानी भर गया है. जिन्हें गंभीर हालत में ओंकारेश्वर से सनावद भेजा गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-