जबलपुर: हाईकोर्ट के 6 नंबर गेट के सामने चलती बाइक में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया

जबलपुर: हाईकोर्ट के 6 नंबर गेट के सामने चलती बाइक में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया

प्रेषित समय :16:04:16 PM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हाईकोर्ट के  गेट नंबर 6 के सामने अचानक ही चलती बाइक में आग लग गई. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बाइक चालक भी बीच रोड में जलती बाइक छोड़कर दूर हो गया.

इस दौरान हाईकोर्ट की सुरक्षा में मौजूद एसएएफ के जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और फायर बूसर से आग को बुझाया. घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की दमकल वाहन को भी बुलाया गया, पर उससे पहले ही बाइक में लगी आग बुझ गई थी.

अचानक लगी आग

जानकारी के मुताबिक, मछली व्यवसायी की बाइक थी. व्यवसायी बाइक से बाजार की तरफ जा रहा था, जैसे ही हाईकोर्ट के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक में आग लग गई. चालक बंशी फौरन बाइक से नीचे उतरा और बाइक वहीं छोड़कर दूर हो गया. पुलिस ने दोनों तरफ का रास्ता बंद करते हुए राहगीरों को दूर हटा दिया.

पुलिसकर्मियों ने दिखाई तत्परता बुझाई आग

यह घटना पास ही मौजूद हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने देखी, जिसके बाद गेट पर रखे फायर बूसर से ना सिर्फ जल्द ही आग बुझाई, इसके साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी है. अच्छी बात यह है कि समय रहते बाइक में लगी आग को बुझा दिया गया. फिलहाल घटना के बाद बाइक सवार वहां से आगे के लिए रवाना हो गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-