रेल न्यूज: भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस एलएचबी रैक के साथ दौड़ेगी

रेल न्यूज: भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस एलएचबी रैक के साथ दौड़ेगी

प्रेषित समय :19:05:34 PM / Fri, Apr 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ रैकों को एलएचबी रैकों के साथ यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है. एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाडिय़ाँ एलएचबी कोच में परिवर्तित

1- गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन जोधपुर से 14 अप्रैल 2026 से प्रभावित.
2- गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से 15 अप्रैल 2026 से प्रभावित.

परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन :-  इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय, 3 वातानुकूलित तृतीय, 2 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 19 एलएचबी कोच रहेंगे.

एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं, जो अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं उच्च गति क्षमता वाले होते हैं. इन कोचों में बेहतर सस्पेंशन, उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम एवं यात्रियों के लिए सुविधाजनक होते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-