जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित एक लगुन कार्यक्रम में उस वक्त भगदड़ मच गई. जब नितिन मिश्रा नामक युवक ने मनीष पटेल पर फायर कर दिया. गोली मनीष को न लगकर पास खड़े कमलेश उर्फ पंकज लोधी के सीने में जा लगी, जिससे वह बेहोश हो गया. घायल कमलेश को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर हालत को देखते हुए परिजनों ने दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में भरती कराया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम महगवां निवासी 21 वर्षीय कपिल कुमार लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता है. बीती रात वह अपने मामा के यहां आयोजित लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गया था. कार्यक्रम के दौरान वह अपने परिजनों के साथ ग्राम परतला चौराहा स्थित एक दुकान के सामने खड़ा था. इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार वहां आकर रुकी. कार से उतरा जमुनिया निवासी नितिन मिश्रा आया और गाली-गलौज करते हुए आया और गांव के ही युवक मनीष पटेल के साथ मारपीट करने लगा तथा उसे कार में बैठाने की कोशिश की.
बीच-बचाव के दौरान मनीष पटेल वहां से भागने लगाए तभी आरोपी नितिन मिश्रा ने पिस्टल निकालकर पहले हवाई फायर किया और फिर जान से मारने की नीयत से दोबारा गोली चला दी. गोली मनीष को न लगकर पास खड़े कमलेश उर्फ पंकज लोधी के सीने में जा लगीए जिससे वह बेहोश हो गया. गोली चलते ही अफरातफरी व चीख पुकार मच गई. इस बीच नितिन मिश्रा कार लेकर मौके से भाग निकला. वहीं घायल कमलेश को तत्काल इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

