उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंची 3 महिला तस्कर अपने 3 साथियों के साथ गिरफ्तार

उड़ीसा से गांजा लेकर जबलपुर पहुंची 3 महिला तस्कर अपने 3 साथियों के साथ गिरफ्तार

प्रेषित समय :15:42:22 PM / Sat, Apr 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर जबलपुर पहुंची तीन महिला तस्करों को उनके तीन साथियों केस ाथ पुलिस ने रेलवे स्टेशन गढ़ा के पास एक चाय के ठेला से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियेां के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी उड़ीसा में मिलकर गांजा की खेती करते है. इसके बाद जबलपुर सहित आसपास जिलों में सप्लाई करते है.

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच व तिलवारा की पुलिस भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन गढ़ा पहुंची. जहां पर एक चाय के ठेले पर खड़ी तीन महिला व तीन पुरुष पुलिस को देखते हुए जाने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने सभी को लेकर पूछताछ की तो वे गुमराह करने लगे. पुलिस ने जब उनके पास  रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा के पैकेट मिले. पुलिस ने गांजा बरामद करते हुए भुवनेश्वर पिता कुशमत कुम्भार उम्र 29 वर्ष निवासी बेंडर थाना हरिशंकर रोड जिला बलांगीर  उड़ीसा, फगनु पिता लालू मांझी उम्र 27 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा, सुनप पिता सुन्दु हरिजन उम्र 29 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उडीसा, काजल मांझी पिता लुकेश्वर मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी गंगापदर थाना तुमडीबंद जिला कंदोमल  उडीसा, तपसनी दिगाल पति आलोक दिगाल उम्र 35 वर्ष निवासी जोगरमहा थाना दरिंगबडी जिला कंधमाल उडीसा, मनिनी दिगाल पति सुनप हरिजन उम्र 25 वर्ष निवासी डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उडीसा को पकड़ लिया.

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक राय होकर उड़ीसा में गांजा की खेती कर जबलपुर में रहने वाले पियूष कुशवाहा को बेचने के लिए आए थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो 206 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुये सभी  आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. आरोपियों को पकडऩे में एसआई अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक राजेश गुप्ता, राहुल सनोडिया तथा थाना प्रभारी अपराध  शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के एएसआई प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक प्रदीप टेकाम, विनय सिंह, रोजश मिश्रा, राजेश मात्रे महिला आरक्षक नीलम की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-