मुंबई. सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रविवार 12 अप्रैल की दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था. तब खबर आई थी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है, साथ ही चेस्ट में भी कुछ समस्या थी.
बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने कहा था कि उन्हें सिर्फ थकान और चेस्ट में दिक्कत है. वे जल्द ठीक हो जाएंगी. उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया, आज उनका निधन हो गया. जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
12,000 से ज्यादा गाने गाए
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. उनके दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा और चुरा लिया है तुमने जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं. आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था. आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


