जबलपुर में GRP के हत्थे चढ़ा मोबाइल फोन चोर, महंगे से महंगा मोबाइल फोन एक हजार रुपए में बेच देता था

जबलपुर में GRP के हत्थे चढ़ा मोबाइल फोन चोर, महंगे से महंगा मोबाइल फोन एक हजार रुपए में बेच देता था

प्रेषित समय :23:14:24 PM / Tue, Apr 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 से शातिर चोर नाथूराम बर्मन को पकड़ा है. जो ट्रेनों में घूम-घूम कर मोबाइल फोन चोरी करता था. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह महंगे से महंगा मोबाइल फोन एक हजार रुपए में बेच देता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अभी तक 6 मोबाइल फोन बरामद किए है.

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम नाथूराम बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शीतलपुर शहपुरा भिटोनी बताया है. तलाशी लेने पर उसके पास से महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए. आरोपी को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा है जब वह मोबाइल फोन बेचने की फिराक में इधर से उधर घूम रहा था. जिसक ी तलाशी लेने पर मोबाइल फोन बरामद किए गए.

पूछताछ में वह इन फोनों से संबंधित कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर आरोपी नाथूराम बर्मन के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी नाथूराम बर्मन थाना निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ चोरी तथा अन्य मामलों के करीब 18 प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 20 से 30 हजार रुपए के मोबाइल फोन को 1 से 2 हजार रुपए में बेच देता था. वह अब तक एक दर्जन से अधिक फोन विभिन्न गांवों और स्टेशन के यात्रियों को बेच चुका है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-